उन्नाव, मार्च 21 -- उन्नाव। भारतीय जनता पार्टी के संगठन को अधिक गतिशील और सुदृढ़ बनाने के लिए शनिवार को जिले के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में आने वाले मंडलों के पदाधिकारियों की अधिकृत घोषणा की गई। प्रदेश नेतृत्व, क्षेत्रीय नेतृत्व, जिला प्रभारी अर्चना मिश्रा और जिलाध्यक्ष अनुराग अवस्थी के अनुमोदन पर की गई। जिला नेतृत्व ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देते हुए यह अपेक्षा की है कि वे संगठन की रीति-नीति और पंच निष्ठा के सिद्धांतों को आत्मसात कर संगठन के सभी आयामों को पूर्ण करेंगे। नेतृत्व ने विश्वास व्यक्त किया कि नए पदाधिकारी अपनी ऊर्जा और निष्ठा से पार्टी को नई गति प्रदान करेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...