वाराणसी, जनवरी 28 -- वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। पर्यावरण संरक्षण और संवर्धन को लेकर भारत की अंतरराष्ट्रीय प्रतिबद्धताओं को साकार करने के उद्देश्य से प्रदेश सरकार ग्राम पंचायत स्तर पर 'ग्रीन चौपाल' का आयोजन कर रही है। इसके तहत वाराणसी मंडल के तीन जिलों के सभी गांव शत-प्रतिशत ग्रीन पंचायत बन चुके हैं। कार्यक्रमों में ग्रामीणों की सक्रिय सहभागिता के साथ पौधरोपण, पर्यावरण संरक्षण और जलवायु परिवर्तन जैसे विषयों पर जागरूकता बढ़ाई गई। वाराणसी प्रभाग के वन संरक्षक डॉ. रवि कुमार सिंह ने बताया कि ग्रीन चौपाल अभियान की शुरुआत जुलाई 2025 में हुई थी। प्रत्येक ग्राम पंचायत में माह के तीसरे शुक्रवार को आयोजित इस अभियान के तहत विभिन्न विभागों के समन्वय से पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण और हरित विकास से जुड़ी योजनाओं की जानकारी दी गई। वाराणसी प्रभाग की कु...