अयोध्या, फरवरी 3 -- अयोध्या। मंडलायुक्त राजेश कुमार द्वारा मंडल के जनपदों का प्रस्तावित शीतकालीन भ्रमण व निरीक्षण कार्यक्रम जारी किया गया है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मंडलायुक्त द्वारा दिनांक 12 फरवरी को जिले के कलेक्ट्रेट, तहसील रूदौली एवं विकास खंड रूदौली का, 19 फरवरी को जनपद अंबेडकरनगर के कलेक्ट्रेट परिसर, तहसील अकबरपुर व विकास खंड टाण्डा का, 26 फरवरी को जनपद सुलतानपुर के कलेक्ट्रेट परिसर, तहसील लंभुआ व विकास खंड भदैंया का, 10 मार्च को जनपद अमेठी के कलेक्ट्रेट परिसर, तहसील तिलोई व विकास खंड बाजार शुक्ल का तथा 19 मार्च को जनपद बाराबंकी के कलेक्ट्रेट परिसर, तहसील रामनगर व विकास खंड रामनगर का स्थलीय निरीक्षण किया जायेंगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...