बरेली, मई 28 -- आज गुरुवार को ईद-उल-अजहा का पर्व मनाया जाएगा। पुलिस की चप्पे चप्पे पर नजर रहेगी। डीआईजी अजय कुमार साहनी के निर्देशन में ईद-उल-अजहा पर्व को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराए जाने हेतु बरेली परिक्षेत्र में व्यापक सुरक्षा प्रबन्ध एवं व्यवस्थात्मक तैयारियां की गई हैं। पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा लगातार संवेदनशील क्षेत्रों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया जा रहा है। यह भी पढ़ें- बकरी को लेकर यूपी में हाई अलर्ट, सड़कों पर नमाज पढ़ने पर पाबंदी, ईस्ट से वेस्ट तक तक फोर्स तैनातसुरक्षा व्यवस्था बरेली परिक्षेत्र के बरेली,बदायूं, पीलीभीत और शाहजहांपुर में पर्याप्त संख्या में पुलिस तैनात की गई। पुलिस के मुताबिक, ईद-उल-अजहा(बकरीद) पर्व के अवसर पर बरेली परिक्षेत्र के जनपद बरेली, बदायूं, पीलीभ...