धनबाद, फरवरी 27 -- बीसीसीएल प्रबंधन के निर्देश पर सीआईएसएफ जवानों ने गुरूवार को बरोरा थाना क्षेत्र के मंडल केंदुआडीह में छापेमारी कर 9.31 टन अवैध कोयला जब्त किया है। जब्त कोयला को जवानों ने एएमपी कोलियरी के शताब्दी कोल डंप में वजन कराकर जमा कर दिया गया है। जवानों के अनुसार मंडल केंदुआडीह गांव के इर्द-गिर्द कई जगहों पर जब्त उक्त अवैध कोयला का ढेर मिला एवं कई जगहों पर बोरी में भरकर रखा हुआ था। आज की कार्रवाई से कोयला तस्करों में हड़कंप है। बता दें कि बरोरा थाना क्षेत्र के मंडल केंदुआडीह में अवैध खनन रुकने का नाम नहीं ले रहा है। कोयला तस्कर यहां कोयला खदान के आसपास अवैध मुंहाना खोलकर डंके की चोट पर कोयला चोरी करते हैं, जबकि स्थानीय बीसीसीएल प्रबंधन बरोरा पुलिस और सीआईएसएफ के सहयोग से यहां कई बार अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई कर अवैध मुंहाना को ब...