धनबाद, मई 20 -- एएमपी कोलियरी प्रबंधन ने मंगलवार को बरोरा पुलिस और सीआईएसएफ की सुरक्षा में मंडल केन्दुआडीह में कोयला तस्करों द्वारा खोले गए अवैध मुहाना को डोजरिंग और हॉलपैक से ओबी डंप कर बंद कर दिया। अधिकारियों के अनुसार यह कार्रवाई सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए की गई, ताकि भविष्य में अवैध खनन के कारण किसी प्रकार की दुर्घटना न घटित हो। बता दें कि बीसीसीएल प्रबंधन द्वारा पहले भी यहां कई बार भराई की गई है, लेकिन हर बार तस्कर मुहाना को दुबारा खोलकर कोयला चोरी शुरू कर देते हैं, जबकि यहां अवैध खनन होने से बरोरा बस्ती समेत आसपास के कई बस्तियों में भू-धंसान का खतरा बना रहता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...