प्रयागराज, जुलाई 31 -- प्रयागराज, प्रमुख संवाददाता। पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने शुक्रवार को सर्किट हाउस में प्रयागराज मंडल की पर्यटन, संस्कृति एवं धर्मार्थ कार्य विभाग की परियोजनाओं की समीक्षा की। इस दौरान वित्तीय वर्ष 2026-27 के तहत लगभग 39.10 करोड़ रुपये की प्रस्तावित 25 पर्यटन परियोजनाओं पर मंथन किया गया, जिनमें प्रमुख धार्मिक स्थलों के विकास, सांस्कृतिक परिसरों के सौंदर्यीकरण और आधुनिक पर्यटक सुविधाओं के सृजन पर विशेष जोर दिया गया है। पर्यटन विभाग की प्रस्तावित कुल 25 परियोजनाओं में प्रयागराज की 15, प्रतापगढ़ की छह और फतेहपुर की चार परियोजनाएं शामिल हैं। यह भी पढ़ें- पर्यटन की सभी परियोजनाओं की होगी थर्ड पार्टी जांच बैठक में उपस्थित लोग बैठक में राज्य मंत्री पशुधन व दुग्ध विकास मंत्री कृष्णा पासवान, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. ...