लखनऊ, फरवरी 26 -- एसोसिएशन ऑफ एलायन्स क्लब्स इंटरनेशनल की एक यूनिट मंडल 171-एन का स्थापना कार्यक्रम गुरुवार को हजरतगंज स्थित होटल चरण प्लाजा में आयोजित किया गया। इस दौरान शैलेश अग्रवाल को संस्थापक मंडल अध्यक्ष, मनोज सहाय को उपमंडल अध्यक्ष (प्रथम), डॉ वैभव अग्निहोत्री को उप मंडल अध्यक्ष (द्वितीय) व अन्य पदाधिकारियों को वर्ष 2026-27 के लिए शपथ दिलाई गई। स्थापना कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में संस्था के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष आरके सक्सेना, पूर्व अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष पंकज श्रीवास्तव, अंतराष्ट्रीय सचिव शेखरानन्द वर्मा, जनसंपर्क अधिकारी राजीव शुक्ला, डा विरेन्द्र नाथ एडवाइजर और कार्यक्रम के चेयरमैन प्रदीप भारद्वाज सहित अनेक सदस्य और पदाधिकारी मौजूद रहे। इस मंडल की स्थापना पूर्व अन्तराष्ट्रीय निदेशक दिल्ली रोहित यादव द्वारा की गई है। मंच सं...