मुरादाबाद, अक्टूबर 7 -- मुरादाबाद। संतोष ट्रॉफी सहित आगामी अंतर मंडलीय प्रदेश स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिताओं के लिए मंडल की सीनियर टीम का चयन अब सीधे नहीं होगा। जिला फुटबॉल एसोसिएशन मुरादाबाद ने चयन प्रक्रिया में बड़ा बदलाव करते हुए क्लब व्यवस्था को अनिवार्य कर दिया है। अब कोई भी खिलाड़ी सीधे चयन प्रक्रिया में भाग नहीं ले सकेगा। एसोसिएशन की बैठक लकड़ीवालान स्थित महासचिव के निवास पर आयोजित हुई। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि चयन में भाग लेने के लिए खिलाड़ी का मंडल के किसी मान्यता प्राप्त क्लब से पंजीकृत होना अनिवार्य होगा। वहीं खिलाड़ी पात्र होंगे जिनका पंजीकरण जून 2026 के अंत तक हो चुका है या जो 12 अक्टूबर तक अपना पंजीकरण करा लेंगे। इस तिथि के बाद किसी क्लब या खिलाड़ी पर विचार नहीं किया जाएगा। वरिष्ठ उपाध्यक्ष उस्मान खान ने कहा कि...