अलीगढ़, अप्रैल 30 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। अलीगढ़ मंडल के चारों जिलों की सभी विधानसभाओं में महापुरूषों, समाज सुधारकों व न्याय के प्रतीकों की प्रतिमाओं का संरक्षण व सौन्दर्यीकरण का कार्य किया जाएगा। यह कार्य डा. भीमराव आंबेडकर मूर्ति विकास योजना के तहत कराए जाएंगे। माना जा रहा है कि अगले वर्ष में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले प्रदेश सरकार ने अनुसूचित वर्ग के बीच अपनी पकड़ मजबूत करने की दिशा में यह कदम उठाया है। अलीगढ़ मंडलायुक्त कार्यालय से जारी पत्र के अनुसार शासन ने 9 अप्रैल 2026 को योजना लागू करने के निर्देश दिए हैं। योजना का उद्देश्य 31 दिसंबर 2025 तक स्थापित विभिन्न महापुरुषों की प्रतिमाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करना और उन्हें सम्मानजनक स्वरूप प्रदान करना बताया गया है। यह भी पढ़ें- नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में निकाली पद ...