बाराबंकी, मई 7 -- रामनगर। भाजपा रामनगर मंडल की कार्यकारिणी की बैठक गुरुवार को बुढ़वल स्थित डाक बंगले में आयोजित की गई। बैठक में मंडल पदाधिकारियों के साथ सभी मोर्चों के अध्यक्ष एवं शक्ति केंद्र संयोजक शामिल हुए। इस दौरान संगठनात्मक गतिविधियों और आगामी अभियानों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक को संबोधित करते हुए जिला उपाध्यक्ष एवं मंडल प्रवासी मनीष परिहार ने वर्तमान कार्यक्रमों की समीक्षा की तथा आगामी अभियानों की रूपरेखा प्रस्तुत की। उन्होंने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत बनाने और जनसंपर्क अभियान में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। मंडल अध्यक्ष विनय प्रकाश मिश्रा ने कहा कि कार्यकर्ता सरकार की योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाएं। यह भी पढ़ें- जनप्रतिनिधियों के साथ मंत्री का संवाद, विकास योजनाओं और संगठन मजबूत...