सासाराम, मार्च 22 -- पेज चार की सेकेंड लीड बंदियों को सरकारी योजनाओं से लाभान्वित करने के लिए मंडल कारा प्रशासन ने शुरू की पहल जिला स्वास्थ्य विभाग द्वारा मंडल कारा परिसर में शिविर आयोजित कर बनाये गये आयुष्मान कार्ड सासाराम, हिन्दुस्तान संवाददाता। सासाराम मंडल कारा परिसर में रविवार को स्वास्थ्य विभाग द्वारा शिविर आयोजित कर 150 बंदियों को आयुष्मान कार्ड बनाया गया। ताकि मंडल कारा में बंद बंदियों को भी सरकारी योजनाओं से लाभान्वित किया जा सके। जब बंदियों को आयुष्मान कार्ड बनाया गया तो, वे काफी उत्साहित दिखाई पड़े। बताया जाता है कि आयुष्मान कार्ड बनाने वाले बंदी कतारवद्ध दिखाई दिए। बताया कि कार्ड बनाने के लिए प्रतिदिन सदर अस्पताल का लोग चक्कर लगाते फिर रहे हैं। लेकिन उनका आयुष्मान कार्ड नहीं बन रहा है। लेकिन मंडल कारा में बंदियों को बिना कोई द...