दरभंगा, अप्रैल 18 -- लहेरियासराय/बेनीपुर, हिटी। डीएम व एसएसपी के नेतृत्व में शुक्रवार की अलसुबह करीब चार बजे मंडल कारा दरभंगा एवं उप कारा बेनीपुर का निरीक्षण किया गया। उनके साथ सिटी एसपी, एएसपी, सदर एसडीपीओ, बेनीपुर एसडीपीओ आदि भी थे। एसएसपी ने कहा कि निरीक्षण के दौरान किसी भी प्रकार के किसी संदिग्ध या आपत्तिजनक सामान की बरामदगी नहीं हुई। निरीक्षण के दौरान कारा परिसर की सुरक्षा व्यवस्था, स्वच्छता, बंदियों को उपलब्ध सुविधाओं व विधि-व्यवस्था की स्थिति का गहन मूल्यांकन किया गया। अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने, निगरानी प्रणाली को प्रभावी बनाए रखने तथा निर्धारित मानकों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।टीम यह भी पढ़ें- मंडल कारा व उप कारा का निरीक्षण ने सभी वार्डों, जेल परिसर के आसपास के खाली स्थान, महिला व...