लातेहार, जनवरी 27 -- लातेहार,संवाददाता। गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार लातेहार के तत्वावधान में मंडल कारा लातेहार में एक विशेष जेल अदालत सह मेडिको-लीगल कैंप का आयोजन किया गया। कैंप पीडीजे सह-अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार शेष नाथ सिंह के मार्गदर्शन में संपन्न हुई। जेल अदालत के दौरान न्यायिक पदाधिकारियों द्वारा विभिन्न लघु आपराधिक मामलों की समीक्षा की गई। इस दौरान वैसे बंदियों के मामलों पर विचार किया गया जो छोटे अपराधों में लंबे समय से जेल में बंद है या जो कानूनी सहायता की पात्रता रखते हैं। विधिक सेवा प्राधिकार का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी बंदी विधिक सहायता के अभाव में न्याय से वंचित न रहे। मौके पर न्यायालय अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी लातेहार के कोर्ट के एक बंदी और न्यायालय एसडीजेएम लातेहार क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.