लातेहार, अप्रैल 7 -- लातेहार, संवाददाता। पीडीजे शेषनाथ सिंह के मार्गदर्शन में मंगलवार को मंडल कारा लातेहार में विश्व स्वास्थ्य दिवस के उपलक्ष्य में एक विशेष स्वास्थ्य जांच शिविर एवं विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य कारागार में निरुद्ध बंदियों को उनके स्वास्थ्य अधिकारों के प्रति जागरूक करना और उन्हें बेहतर चिकित्सा परामर्श उपलब्ध कराना था। इस अवसर पर आयोजित स्वास्थ्य शिविर में जेल के बंदियों की सामान्य स्वास्थ्य जांच की गई और उन्हें मौसमी बीमारियों से बचाव के उपाय बताए गए। जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव शिवम चौरसिया ने बंदियों को संबोधित करते हुए कहा कि स्वास्थ्य का अधिकार हर व्यक्ति का मौलिक अधिकार है, चाहे वह जेल के अंदर हो या बाहर। उन्होंने बंदियों को व्यक्तिगत स्वच्छता बनाए रखने और मानसिक रूप स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.