सिमडेगा, मई 21 -- सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। विधिक सेवा प्राधिकार एवं झारखंड हाईकोर्ट के निर्देशानुसार गुरुवार को मंडल कारा में मुलाकात लीगल एड हेल्प डेस्क का उद्घाटन किया गया। उद्घाटन पीडीजे राजीव कुमार सिन्हा, सचिव मरियम हेमरोम ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। इस अवसर पर पीडीजे राजीव कुमार सिन्हा ने कहा कि जेल में बंद विचाराधीन एवं सजायाफ्ता बंदियों को समय पर विधिक सहायता उपलब्ध कराना न्याय व्यवस्था का महत्वपूर्ण हिस्सा है। यह भी पढ़ें- एलएडीसी का मुख्य उद्देश्य पात्र लाभार्थियों को विधिक सहायता उपलब्ध कराना है : पीडीजेहेल्प डेस्क का उद्देश्य मुलाकात लीगल एड हेल्प डेस्क के माध्यम से बंदियों एवं उनके परिजनों को निःशुल्क कानूनी सहायता, न्यायालयीन प्रक्रिया, अपील, जमानत एवं अन्य विधिक अधिकारों से संबंधित जानकारी सरलता से उपलब्ध कराई जाएगी।...