बेगुसराय, अप्रैल 5 -- बेगूसराय। मंडल कारा बेगूसराय में वरिष्ठ नागरिकों के बीच विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन रविवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकार की ओर से किया गया। इस विधिक जागरूकता कार्यक्रम में प्राधिकार के सचिव अवर न्यायाधीश करुणानिधि प्रसाद आर्य ने वरिष्ठ नागरिकों के लिए नालसा के द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने उपस्थित सभी वरिष्ठ नागरिकों को जिला विधिक सेवा प्राधिकार की ओर से मुहैया कराई जाने वाली कानूनी मदद की बातें भी कहीं । उन्होंने कहा कि जिन वरिष्ठ नागरिकों की उम्र 60 वर्ष से अधिक है उनके लिए फ्री लीगल ऐड की व्यवस्था है। व्यवहार न्यायालय से लेकर उच्च न्यायालय एवं उच्चतम न्यायालय तक फ्री लीगल ऐड की व्यवस्था जिला विधिक सेवा प्राधिकार की ओर से उपलब्ध कराई जाती है। साथ ही उनके स्वास्थ्य संबंधी सरकार की ज...