पाकुड़, जुलाई 9 -- पाकुड़, प्रतिनिधि। झालसा रांची के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ के तत्वाधान में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ दिवाकर पांडेय के निर्देश पर डालसा सचिव रूपा बंदना किरो के मार्गदर्शन में गुरूवार को मंडल कारा पाकुड़ एवं ग्रामीण क्षेत्रों में नब्बे दिवसीय गहन विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। मंडल कारा पाकुड़ में लीगल एड डिफेंस कॉन्सिल सिस्टम के सहायक अज़फर हुसैन विश्वास ने बंदियों को कानून की जानकारी दी। उनके कानूनी अधिकार एवं हित से संबंधित कई महत्वपूर्ण कानूनी बिंदुओं पर जागरूक किया गया। साथ ही सामाजिक कुरीतियों के दुष्प्रभावों पर विस्तृत जानकारी देते हुए जागरूक किया। इस दौरान अन्य प्रखंडों के ग्रामीण क्षेत्रों में बाल विवाह, दहेज प्रथा, डायन प्रथा जैसे कुरीत...