गुमला, अप्रैल 9 -- गुमला, प्रतिनिधि । टीबी मुक्त भारत-झारखंड के सौ दिनी अभियान के तहत गुरुवार को मंडल कारा गुमला में आयुष्मान आरोग्य शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान बंदियों की टीबी स्क्रीनिंग के साथ-साथ ऑन द स्पॉट एक्स-रे किया गया। जांच के लिए पोर्टेबल एक्स-रे मशीन का उपयोग किया गया। जिससे रिपोर्ट तुरंत उपलब्ध हो सकी और संदिग्ध मरीजों की पहचान कर उनका इलाज तत्काल शुरू किया गया। मंडल कारा जैसे स्थानों पर, जहां बड़ी संख्या में लोग एक साथ रहते हैं, वहां टीबी संक्रमण का खतरा अधिक रहता है। पूर्व में भी जेल के अंदर कई बंदी टीबी से ग्रसित पाए गए थे। इसे ध्यान में रखते हुए स्वास्थ्य विभाग द्वारा विशेष अभियान चलाकर नियमित रूप से जांच और इलाज की व्यवस्था की जा रही है। शिविर का शुभारंभ जेल अधीक्षक गोपाल चंद्र महतो ने किया। मौके पर बंदियों और जेल म...