मंडल कारा में जेल अदालत का आयोजन
चाईबासा, अक्टूबर 3 -- चाईबासा। झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार, रांची के निर्देशानुसार तथा प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश मौहम्मद शाकिर के मार्गदर्शन में जिला विधिक सेवा प्राधिकार, पश्चिमी सिंहभूम, चाईबासा के तत्वावधान में स्थानीय मंडल कारा में जेल अदालत का आयोजन किया गया। जेल अदालत मे न्यायिक दंडाधिकारी एंजेलिना नीलम मड़की की बेंच का गठन किया गया था। इस दौरान बंदियों के बीच विधिक जागरूकता और स्वास्थ्य विभाग के माध्यम से चिकित्सा जांच शिविर का भी आयोजन किया गया। सुनील कुमार, जेल अधीक्षक, एलएडी सीअधिवक्ता, डीएलएसए के सहायक, संबंधित न्यायालय के कर्मचारीगण, पी एल वी भी उपस्थित थे। उपरोक्त जानकारी प्राधिकार के सचिव ने दी। यह भी पढ़ें- गांधी जयंती पर जेल अदालत सह जांच शिविर यह भी पढ़ें- बंदियों को दी कानूनी अधिकारों की जानकारी
हिंदी हिन्दुस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.