सीवान, दिसम्बर 20 -- सीवान, निज प्रतिनिधि। स्थानीय मंडलकारा में शुक्रवार को बंदियों का मानसिक सुधार व सकारात्मकता की दिशा में एक विशेष पहल की गई। नई दिल्ली स्थित राज विद्या केन्द्र, छतरपुर के सहयोग से जेल परिसर में मानवता व शांति विषय पर एक प्रेरणादायक कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस कार्यक्रम के दौरान प्रसिद्ध आध्यात्मिक वक्ता प्रेम रावत के शांति संदेश की वीडियो प्रस्तुति दी गई। इस वीडियो के माध्यम से बंदियों को जीवन के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाने व आंतरिक शांति की महत्ता को समझाया गया। जेल प्रबंधन का मानना है कि ऐसे कार्यक्रमों से बंदियों के व्यवहार में परिवर्तन लाने व उन्हें समाज की मुख्यधारा से जोड़ने में मदद मिलती है। इस कार्यक्रम में बंदियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। शांति संदेश को सुनने के बाद बंदियों के बीच सकारात्मक चर्चा द...