मंडल कारा के बंदी की हार्टअटैक से मौत, परिजनों का मारपीट का आरोप
खगडि़या, जुलाई 6 -- खगड़िया । नगर संवाददाता मंडल कारा में आर्म्स एक्ट मामले में गिरफ्तार बंदी की रविवार की शाम मौत हो गई। मृतक की पहचान जिले के मानसी थाना क्षेत्र के बुच्चा पंचायत के सिंगरसामा गांव के रहने वाले 54 वर्षीय गांगो चौधरी के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि मंडल कारा प्रशासन द्वारा एम्बुलेंस से उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वे आर्म्स एक्ट मामले में मंडल कारा में बंद थे।
परिजनों का शोक बंदी की मौत की खबर मिलने के साथ ही उसके परिजन आनन फानन में सदर अस्पताल पहुंचे। शव देखते ही परिजनों का रो रोकर बुरा हाल हो गया। मृतक के पुत्र पंकज कुमार ने मंडल कारा में मारपीट का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि जमीन विवाद को लेकर उसे झूठे केस में फंसाया गया था। वे गत 10 मई को गिरफ्तार हुए थे। परि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.