मंडल कारा किशनगंज का डीएलएसए सचिव ने किया निरीक्षण, बंदियों की सुविधाएं और विधिक सहायता पर दिए आवश्यक निर्देश
किशनगंज, जुलाई 23 -- किशनगंज। संवाददाता जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव ओम शंकर ने बुधवार को मंडल कारा किशनगंज का औचक निरीक्षण किया । इस दौरान उन्होंने कारागार में बंदियों की स्थिति, भोजन की गुणवत्ता, स्वास्थ्य सुविधाओं, विधिक सहायता तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का विस्तृत जायजा लिया।निरीक्षण के क्रम में सचिव ने संबंधित अधिकारियों को कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए। उन्होंने बंदियों को समय पर नि:शुल्क विधिक सहायता उपलब्ध कराने, जेल परिसर में सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने और बंदियों के मानवाधिकारों का पूर्ण रूप से ध्यान रखने पर विशेष जोर दिया। सचिव ओम शंकर ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि कारा में जेल विजिटिंग अधिवक्ताओं और पारा लीगल वालंटियर्स के माध्यम से नियमित विधिक जागरूकता शिविर आयोजित किए जाएं। यह भी पढ़ें- सचिव ने नि:शुल्क कानूनी सहायता द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.