देवघर, मार्च 6 -- देवघर, प्रतिनिधि देवघर मंडल कारा में बंद एक वृद्ध बंदी की तबीयत अचानक बिगड़ने के कारण मौत हो गई। मृतक नगर थाना क्षेत्र के पांडेय गली निवासी 80 वर्षीय सत्यनारायण गोस्वामी है। घटना के बाद जेल प्रशासन और जिला प्रशासन की देखरेख में प्रक्रिया पूरी की गई तथा मेडिकल बोर्ड ने पोस्टमार्टम किया। जानकारी के अनुसार सत्यनारायण गोस्वामी पिछले करीब साढ़े तीन महिनों से फर्जीवाड़ा और धोखाधड़ी से संबंधित एक मामले में देवघर मंडल कारा में बंद थे। बताया जा रहा है कि गुरुवार को अचानक उनकी तबीयत खराब हो गई। तबीयत बिगड़ते ही जेल प्रशासन ने तुरंत इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों की टीम ने उनका इलाज शुरू किया। हालांकि इलाज के दौरान उनकी स्थिति लगातार बिगड़ती चली गई और अंततः डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही...