गोंडा, फरवरी 12 -- गोण्डा। मंडल कारागार में एपेक्स डेंटल एंड इम्प्लांट सेंटर की ओर से गुरुवार को निःशुल्क डेंटल एवं ओरल स्क्रीनिंग कैंप आयोजित किया गया। कैंप में बंदियों के दांतों की जांच कर आवश्यक दवाओं का वितरण किया गया। डॉ. आशीष शुक्ला और श्रद्धा शुक्ला ने बंदियों को ओरल हाइजीन की जानकारी देते हुए नियमित साफ-सफाई और जांच की आवश्यकता पर बल दिया। इस अवसर पर जेल अधीक्षक मृत्युंजय पांडेय, जेलर आफताब अंसारी, शिक्षक आशुतोष चतुर्वेदी मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.