सहरसा, सितम्बर 1 -- सहरसा, नगर संवाददाता। मंडल कारा में बंदी आत्महत्या मामले में निलंबित उच्च कक्षपाल को निलबंन मुक्त कर दिया गया है। उच्च कक्षपाल बिन्देश्वर कुमार 30 अक्टूबर 2025 को मंडल कारा में उनकी ड्यूटी दोपहर 12:00 बजे से संध्या-06:30 बजे तक वार्ड संख्या-13 से 16 में निर्धारित थी। उक्त तिथि को संध्या लगभग 4 बजे से 4:30 बजे के बीच वार्ड संख्या-04 में संसीमित बंदी इरशाद आलम ने वार्ड संख्या-11 एवं 12 के सामने मशरूम प्रशिक्षण हॉल में आत्महत्या किया था गया। कर्त्तव्य के प्रति लापरवाही बरतने के आरोप में काराधीक्षक द्वारा उच्च कक्षपाल को निलंबित कर मुख्यालय किशनगंज मंडल कारा निर्धारित किया गया। काराधीक्षक द्वारा आरोप पत्र गठित कर दिया गया। आरोप पत्र के आधार पर उच्च कक्षपाल के विरूद्ध विभागीय कार्यवाही शुरू हुई। विभागीय कार्यवाही के संचालन ...