सहारनपुर, मई 4 -- सोमवार को भाजपा मंडल कमेटी के तत्वावधान में भाजपा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष अजित राणा का भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान भाजपा नेताओं ने पश्चिमी बंगाल सहित तीन राज्यों में भाजपा की सरकार बनने पर जश्न भी मनाया। वक्ताओं ने कहा कि मोदी सरकार में देश सुरक्षित हाथों में है। सैयद माजरा टोल प्लाजा से भाजपा जिला अध्यक्ष को गाड़ियों के काफिले के साथ स्वागत स्थल तक लाया गया। नगर में जगह-जगह काफिले पर फूलों की वर्षा की गई। इस दौरान चांदी का मुकुट और गदा भेंटकर जिला अध्यक्ष का स्वागत किया गया। इस अवसर पर पूर्व विधायक नरेश सैनी ,प्रदेश मंत्री ओबीसी मोर्चा विजेंद्र कश्यप,अभय राणा,साहब सिंह पुंडीर,जिला महामंत्री राकेश आर्य सैनी, विपिन चौधरी को भी पगड़ी और पटका पहना कर स्वागत किया। यह भी पढ़ें- खटीमा में भाजपा की ऐतिहासिक जीत पर जश्न मनाया...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.