पटना, जुलाई 3 -- पटना, हिन्दुस्तान ब्यूरो।संगठन सृजन अभियान के तहत बिहार प्रदेश कांग्रेस मंडल और बूथ स्तर तक कमेटी का निर्माण करेगी। शुक्रवार को सदाकत आश्रम में हुई प्रदेश कांग्रेस की मासिक बैठक में जिलाध्यक्षों को इसके लिए टास्क सौंपा गया। इसके साथ ही कांग्रेस नेता राहुल गांधी के 15 जुलाई के संभावित बिहार दौरे को लेकर भी चर्चा की गयी। बैठक में प्रदेश कांग्रेस प्रभारी कृष्णा अल्लावारू और अध्यक्ष राजेश राम सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम ने कहा कि समीक्षा के दौरान सांगठनिक जिलों के अध्यक्षों की समीक्षात्मक रिपोर्ट का विश्लेषण करते हुए उन्हें टास्क निर्धारित किये गये। जुलाई महीने के अंत तक वर्धा में जिलाध्यक्षों की दस दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम को लेकर भी उनके विचार और सुझाव मांगे गये। यह भी पढ़ें- संगठन को बूथ स्तर त...