आजमगढ़, अगस्त 31 -- आजमगढ़। सामाजिक न्याय आंदोलन के तत्वावधान में बीपी मंडल जयंती पर रविवार को हरिहरपुर में गोष्ठी हुई। मंडल आयोग की संस्तुतियों, उनके क्रियान्वयन, अल्पसंख्यकों की सामाजिक-आर्थिक स्थिति से संबंधित रिपोर्टों, छात्रों और नौजवानों के लोकतांत्रिक आंदोलनों के दमन पर विस्तार से चर्चा की गई। बीएचयू प्रशासन के संरक्षण में गार्ड्स द्वारा बीएफए परीक्षा में धांधली के खिलाफ पारदर्शिता लाने के लिए आंदोलित स्टूडेंट्स पर हमले की निंदा हुई। राष्ट्रीय सामाजिक न्याय आंदोलन के अध्यक्ष रामकुमार यादव ने कहा कि कि सामाजिक न्याय को केवल आरक्षण तक सीमित करके नहीं देखा जा सकता। भारत में जाति और वर्ग की असमानताएं एक-दूसरे से जुड़ी हुई हैं। इसलिए सामाजिक न्याय की लड़ाई को जातिगत भेदभाव के विरोध, आर्थिक शोषण के विरुद्ध संघर्ष तथा शिक्षा, रोजगार और लोकत...