बांदा, मई 30 -- बांदा। आधी तूफान ने बिजली व्यवस्था को ध्वस्त कर दिया है। 33 केबी लाइन में आए फाल्ट से जिला पुरूष और जिला महिला अस्पताल की बिजली गुल हो गई। बिजली न होने से पुरूष अस्पताल में आपरेशन नही हुए। मंडलीय चिकित्सालय में डॉक्टर अंधेरे में ओपीडी चलाते रहे। सीटी स्कैन मशीन के न चलने से मरीजो को खासी दिक्कतो का सामना करना पड़ा। शासन ने जिला अस्पताल और महिला अस्पताल को कटौती मुक्त रखने के लिए अलग से 33 केवी की लाइन डाली है। दोनों अस्पतालो के लिए दो अलग अलग ट्रासफार्मर भी लगाए गए है। गुरूवार की रात आधी तेज आधी और तूफान से पूरे शहर की बिजली व्यवस्था को ध्वस्त कर के रख दिया है। यह भी पढ़ें- ट्रांसफार्मर में छोटी खराबी होने से भंवरह मोड़ की बिजली गुल 33 केवी में आए फाल्ट से जिला पुरूष और महिला अस्पताल की बिजली गुल हो गई। रात भर गुल रही बिजली...