अलीगढ़, सितम्बर 23 -- अलीगढ़, कार्यालय संवाददाता। पिछले 54 वर्षों से अलीगढ़ में होने वाली श्रीकृष्ण लीला के साथ एक ऐसी घटना जुड़ी है, जो सबको हैरान करने वाली है। श्री निकुंज बिहारी रासलीला की मंडली का वर्ष 1975 में डकैतों ने अपहरण कर लिया। बंदूक के बल पर कलाकारों से जगह-जगह लीला करवा कर धन अर्जन किया जाने लगा। मंडल के संस्थापक ने किसी तरह कलाकारों को उनके चंगुल से मुक्त कराया। अलीगढ़ में कृष्ण लीला करने आए रासलीला मंडल के निर्देशक पुलिन बिहारी शर्मा ने बताया कि उनके पिता आचार्य स्वामी श्रीराम शर्मा ने वृंदावन में कृष्ण लीला की शुरुआत की थी। वर्ष 1975 माह अप्रैल में पिता किसी काम से बाहर थे। उसी समय मध्य प्रदेश के लोगों ने रासलीला करने के लिए मंडली को बुक कर लिया। सभी को अपने निजी वाहन से ले गए। इसके बाद वहां से किसी को नहीं आने दिया। बंदू...