बरेली, दिसम्बर 13 -- बरेली। 16 से 18 दिसंबर तक अयोध्या में होने वाली प्रदेश स्तरीय महिला हॉकी प्रतियोगिता के लिए बरेली मंडलीय टीम चयन का ट्रायल शुक्रवार को स्पोर्ट्स स्टेडियम में हुआ। पीलीभीत समेत अन्य जिलों से पहुंची महिला खिलाड़ियों ने कोच पर तमाम आरोप लगाए। वहीं पीलीभीत की एक खिलाड़ी की कोच से बहस भी हुई। खिलाड़ी ने बताया कि ट्रायल के नाम पर केवल खानापूर्ति का आरोप लगे। वहीं देर रात खिलाड़ियों का चयन कर सूची जारी की गई। टीम में पीलीभीत की साइमा अंसारी, अंशिका, करिश्मा शंकर, रूचि, अंकिता (गोलकीपर), बरेली की अंशिका गाले, आकृति, श्रृष्टि, बदायूं की रानी, वीना, गौरी, शाहजहांपुर की सिद्धी सागर, सुजाता, नेहा, वर्षा, सिमरन (गोलकीपर) का चयन किया गया। वहीं अतिरिक्त खिलाड़ियों में बरेली की गौरी, बदायूं की सारिका, खुशी का चयन किया गया।

हिंदी हिन...