मंडलीय सीनियर बालिका क्रिकेट टीम में जिले की सात खिलाड़ी चयनित
अंबेडकर नगर, अक्टूबर 1 -- अम्बेडकरनगर, संवाददाता । माध्यमिक विद्यालयों की मंडलीय सीनियर बालिका क्रिकेट टीम का चयन ट्रायल के आधार पर गुरुवार को किया गया। चयनित 15 सदस्यीय अयोध्या मंडल की टीम कानपुर में आयोजित होने वाली प्रदेशीय क्रिकेट प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेगी। मंडलीय टीम के चयन के लिए बीएन इंटर कॉलेज अकबरपुर के संयोजन में एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम में ट्रायल आयोजित किया गया। इसमें अम्बेडकरनगर के अलावा अयोध्या और बाराबंकी जिले की खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। ट्रायल के बाद बाराबंकी की शोभिता राज तथा अयोध्या की शालू, विनीता, सुजाता, अंशिका, रागिनी निषाद, रागिनी कसौधन और अंशिका पटेल का चयन मंडलीय टीम में हुआ। वहीं मेजबान अम्बेडकरनगर की शताक्षी बारी, पायल, दिशा, दिव्यांशी, पल्लवी, काजल और अनन्या ने भी टीम में जगह बनाई। यह भी पढ़ें- जनपदीय...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.