बरेली, सितम्बर 25 -- बरेली। प्रदेश स्तरीय सीनियर समन्वय प्रतियोगिता के लिए शुक्रवार को सीनियर पुरुष हॉकी मंडल टीम का चयन किया गया। स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित मंडलीय ट्रायल्स में बरेली समेत पीलीभीत, शाहजहांपुर और बदायूं के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। इस दौरान टीम में तीन आरक्षित खिलाड़ियों समेत कुल 19 खिलाड़ियों का चयन हुआ। सभी चयनित खिलाड़ी 28 से तीन अक्टूबर तक वाराणसी में आयोजित प्रदेशीय प्रतियोगिता में बरेली मंडल का प्रतिनिधित्व करेंगे। यह भी पढ़ें- मंडलीय सीनियर पुरुष हॉकी टीम चयनित यह भी पढ़ें- जिला हॉकी टीम में 12 खिलाड़ियों का चयन

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...