मिर्जापुर, दिसम्बर 29 -- मिर्जापुर। उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के तत्वावधान में मण्डल स्तरीय पांच दिवसीय विंध्य सरस मेला का आयोजन नगर के पथरहिया स्थित विकास भवन परिसर में किया गया। सरस मेले का शुभारम्भ राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष सोहन लाल श्रीमाली,छानबे विधायक रिंकी कोल व नपाध्यक्ष श्याम सुंदर केसरी ने संयुक्त रूप से किया। इसके बाद तीनों जनप्रतिनिधियों ने मेले में लगाए गए स्टाल का निरीक्षण किया। सरस मेला में मण्डल के तीनों जिलों मिर्जापुर, सोनभद्र एवं भदोही के सभी विकास खंडों में गठित स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने अपने उत्पादों का स्टाल लगाया है। इनमें सोनभद्र में समूहों के हाथों बने गोट मिल्क सोप, महुआ का लड्डू, अचार और मिर्जापुर के समूह की महिलाओं के हाथों तैयार की गई बनारसी साड़ी प्रमुख है। सरस मेला के पहले दिन ल...