मंडलीय योगासन में विष्णु इंटर कॉलेज के छात्रों ने जीते पदक
बरेली, सितम्बर 29 -- बरेली। बदायूं में आयोजित मंडलीय योगासन प्रतियोगिता में विष्णु इंटर कॉलेज के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विभिन्न स्पर्धाओं में स्वर्ण पदक हासिल किया। श्री कृष्णा इंटर कॉलेज में सोमवार को हुई प्रतियोगिता में अंडर-14 बालक वर्ग के ट्रेडिशनल वर्ग में कृष ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। अंडर-17 बालक वर्ग के ट्रेडिशनल वर्ग में अथर्व शुक्ला ने बाजी मारी। कलात्मक एकल वर्ग में आशीष मौर्य ने प्रथम स्थान हासिल किया। मंडल स्तर पर चयनित तीनों छात्र अब आजमगढ़ में होने वाली प्रदेश स्तरीय योगासन प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे। प्रधानाचार्य देवेंद्र कुमार और प्रबंधक सुधीर कुमार अग्रवाल ने छात्रों और पीटीआई विजय कुमार को बधाई दी। यह भी पढ़ें- सीबीएसई नेशनल योगा में धनबाद पब्लिक स्कूल चैंपियन
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एच...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.