औरैया, सितम्बर 7 -- कानपुर के घाटमपुर स्थित सूर्या पब्लिक इंटर कॉलेज में आयोजित मंडलीय विद्यालयीय भारोत्तोलन प्रतियोगिता में औरैया के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। जिले के 15 छात्र-छात्राओं ने अलग-अलग भारवर्ग में स्वर्ण पदक जीतकर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जगह बनाई। इनमें श्री गजेंद्र सिंह पब्लिक इंटर कॉलेज बिधूना के 12 और नेहरू स्मारक इंटर कॉलेज कैथावा के तीन खिलाड़ी शामिल हैं। अब ये खिलाड़ी सहारनपुर में होने वाली राज्य स्तरीय विद्यालयीय भारोत्तोलन प्रतियोगिता में कानपुर मंडल का प्रतिनिधित्व करेंगे। जूनियर बालक वर्ग के 65 किलो भारवर्ग में आर्यन पाल और 79 किलो में अमन सिंह ने प्रथम स्थान हासिल किया। सीनियर बालक वर्ग में 60 किलो में आदर्श कुमार, 71 किलो में शिवम यादव, 79 किलो में प्रखर सेंगर, 88 किलो में हिमांशु गुप्ता, 98 किलो में आय...