प्रयागराज, मार्च 30 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। अपर आयुक्त रत्नप्रिया की अध्यक्षता में सोमवार को गांधी सभागार में मंडलीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक हुई। इस दौरान मंडल में सड़क दुर्घटनाओं में आई कमी पर संतोष जताया गया, लेकिन कौशाम्बी में बढ़ते हादसों पर चिंता व्यक्त करते हुए वहां विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए।अपर आयुक्त ने स्पष्ट कहा कि दुर्घटनाएं रोकने के लिए रोड इंजीनियरिंग में सुधार और प्रवर्तन कार्रवाई को और प्रभावी बनाना होगा। उन्होंने तहसील स्तर पर उपजिलाधिकारियों की अध्यक्षता में गठित ग्रामीण सड़क सुरक्षा समितियों को सक्रिय रूप से कार्य करने के निर्देश दिए। साथ ही पीडब्ल्यूडी और एनएचएआई को हाईवे पर बने अनावश्यक कट बंद कराने के निर्देश दिए। उन्होंने प्रयागराज और फतेहपुर में 'सड़क सुरक्षा' कार्यक्रम को और प्रभावी ढंग से ला...