सिद्धार्थ, फरवरी 17 -- सिद्धार्थनगर, हिटी। मंडलीय स्तर पर आयोजित 30वां मंडलीय बेसिक बाल क्रीड़ा समारोह 2025-26 में सिद्धार्थनगर के छात्र-छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जनपद का नाम रोशन किया है। बस्ती मंडल अंतर्गत 11 एवं 12 फरवरी को शहीद सत्यवान स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित प्रतियोगिता में सिद्धार्थनगर की टीम ने आल ओवर चैम्पियनशिप में द्वितीय स्थान प्राप्त कर ट्रॉफी अपने नाम की। जिला व्यायाम शिक्षक उपेन्द्रनाथ उपाध्याय के नेतृत्व में प्रतिभाग कर लौटी टीम ने सोमवार को ट्रॉफी बीएसए शैलेश कुमार को सौंपते हुए प्रतियोगिता में टीमों की उपलब्धियों की जानकारी दी। उपाध्याय ने बताया कि मंडल स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ी ही राज्य स्तरीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे। बीएसए ने इस उपलब्धि पर सभी खिलाड़ियों, शिक्षक...