मंडलीय बालिका फुटबाल टीम चयनित
कानपुर, सितम्बर 28 -- कानपुर। प्रमुख संवाददाता उप्र खेल निदेशालय की ओर से प्रदेश स्तरीय समन्वय सबजूनियर बालिका फुटबाल प्रतियोगिता तीन से दस अक्तूबर के बीच जौनपुर में होगी। इसमें कानपुर टीम भी हिस्सा लेगी। इसके लिए टीम का चयन सोमवार को जिला और मंडल स्तरीय ट्रायल के आधार पर हुआ। कानपुर नगर और कानपुर देहात की 35 बालिकाओं ने ट्रायल में हिस्सा लिया। श्रेष्ठ प्रदर्शन के आधार पर 13 बालिकाओं का चयन किया गया। यह ट्रायल कानपुर मंडल चयन समिति डीबी थापा, अमित नारंग, ग्रीनपार्क फुटबाल कोच अमित वर्मा की देखरेख में हुआ। चयनित खिलाड़ियों में कानपुर नगर से आराध्या दीक्षित, परी तिवारी, अर्पिता सिंह, सुचिता, अनन्या निगम, समृद्धि, नव्या दुबे, इशिता पाल, यशी राठौर, सान्वी शर्मा, राजस्वी शर्मा, कानपुर देहात से साक्षी और लक्ष्मी शामिल है। यह भी पढ़ें- Ambedk...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.