भदोही, जनवरी 31 -- भदोही, संवाददाता। शहर के रामरायपुर स्थित डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी राजकीय महाविद्यालय के विद्यार्थियों का मंडलीय नुक्कड़ नाटक प्रतियोगिता में दबदबा रहा। प्राचार्य डा. माया ने बताया कि मंडल स्तर पर लालता सिंह राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय अदलहाट मीरजापुर में प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में महाविद्यालय की छात्राओं में बुशरा, सुहानी मौर्य, वंदना और अनीशा ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त कर महाविद्यालय का नाम गौरवान्वित किया। प्रतियोगिता में सड़क सुरक्षा जैसे अत्यंत महत्वपूर्ण विषय को प्रभावी अभिनय, सशक्त संवाद एवं जन-जागरूकता संदेश के माध्यम से प्रस्तुत किया गया, जिसकी निर्णायक मंडल द्वारा भूरि-भूरि प्रशंसा की गई। प्राचार्य डा. माया ने विजेता टीम को हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि ऐसे का...