मुरादाबाद, दिसम्बर 24 -- मुरादाबाद। नॉदर्न रेलवे मेंस यूनियन मुरादाबाद मंडल की मंडलीय परिषद की बैठक बुधवार को मनोरंजन सदन में हुई। इस दौरान वक्ताओं ने रेलकर्मियों की मांगें दोहराईं और कहा कि मांगें नहीं मानी गईं तो रेल चक्का जाम किया जाएगा। बैठक में वार्षिक रिपोर्ट भी रखी गई। साथ ही कर्मचारी हितों में किए गए कार्यों, पदोन्नति, लंबित ओवर टाइम, रात्रि भत्ता को सभा में रखा गया। मनोरंजन सदन में हुई बैठक का शुभारंभ नरमू के महामंत्री शिवगोपाल मिश्र, एआईआरएफ की नवनिर्वाचित महिला कन्वीनर कामरेड प्रवीणा सिंह व मंडल मंत्री राजेश चौबे ने दीप प्रज्ज्वलित करके किया। नरमू के महामंत्री शिवगोपाल मिश्र ने कहा कि एआईआरएफ ने 2024 में अपना शताब्दी वर्ष मनाया। एक दिन पूर्व लखनऊ में एआईआरएफ का 101वां अधिवेशन हुआ। शिवगोपाल मिश्रा ने कहा कि कर्मचारियों के साथ अन...