सहारनपुर, अक्टूबर 6 -- सहारनपुर। आठ से 11 अक्टूबर तक कानपुर देहात में आयोजित होने वाली प्रदेशीय सबजूनियर बालिका बास्केटबाल प्रतियोगिता के लिए सोमवार को मंडलीय चयन ट्रायल हुआ। डॉ. भीमराव आंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित ट्रायल में खिलाड़ियों ने अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। ट्रायल में प्रदर्शन के आधार पर 12 बालिका खिलाड़ियों का चयन किया गया। चयनित खिलाड़ियों में सहारनपुर की प्रियांशी सिंह, गौरी सैनी, तन्वी पवार, अराध्या पवार, राइना, हसलीन गौतम, प्रज्ञा सैनी, श्रेयांसी सिंह, दीक्षा, वसुधा पवार, दिया सैनी और परी पवार शामिल हैं। ट्रायल जिला बास्केटबाल संघ के सचिव रामकुमार एवं कुमार वैभव सिंघल के निर्देशन में संपन्न हुआ। यह भी पढ़ें- सब जूनियर बालिका बास्केटबॉल टीम चयनित इस अवसर पर सहारनपुर मंडल के क्रीड़ाधिकारी राहुल चोपड़ा, सहायक प...