मंडलीय ट्रायल में कबड्डी और जिम्नास्टिक की टीमें चयनित
सहारनपुर, जुलाई 31 -- सहारनपुर। खेल निदेशालय उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में 4 से 6 अगस्त तक आगरा में होने वाली प्रदेश स्तरीय महिला जिम्नास्टिक एवं कबड्डी प्रतियोगिता के लिए गुरुवार को डॉ. भीमराव आंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम में मंडलीय चयन ट्रायल आयोजित किया गया। कबड्डी चयन ट्रायल जिला कबड्डी संघ के अध्यक्ष सुनील कुमार और जिम्नास्टिक चयन ट्रायल क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी राहुल चौपड़ा ने लिया। इस दौरान सहायक प्रशिक्षक प्रवीण कुमार और लाल धर्मेंद्र प्रताप मौजूद रहे। कबड्डी टीम में शामली की फुरकाना, नेहा, आयुषी, इसरा, आरजू, शिवानी, पूनम, वाणी, कशिश, मुजफ्फरनगर की रूपा, शिवानी सैनी, प्रीति, अंजली तथा सहारनपुर की स्वाती का चयन हुआ। जिम्नास्टिक टीम में सहारनपुर की निशा और राधिका तथा शामली की जया देवी और स्वीटी चयनित हुईं। यह भी पढ़ें- स्टेट महिला जिम्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.