नोएडा, मार्च 25 -- ग्रेटर नोएडा। सत्र 2026-27 में छात्रावास में प्रवेश के लिए मंगलवार को गौतमबुद्ध नगर में बालिका वर्ग में वॉलीबॉल का जिला स्तरीय ट्रायल हुआ। प्रभारी जिला क्रीड़ा अधिकारी डॉ. परवेज अली ने बताया कि मलकपुर स्टेडियम में ट्रायल में शशि और प्रीति ने बेहतर प्रदर्शन किया। दोनों 28 मार्च को मेरठ के स्टेडियम में होने वाले मंडलीय ट्रायल में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...