गोंडा, फरवरी 5 -- गोण्डा, संवाददाता। शिक्षा निदेशक बेसिक के निर्देश पर देवीपाटन मंडल की मंडलीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन 12 व 13 फरवरी को किया जाना है। एडी बेसिक राम सागर पति त्रिपाठी ने बताया कि मंडल स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता 27 व 28 अक्तूबर को गोंडा जिले में कराई जानी थी। कई जिलों में जनपद स्तरीय प्रतियोगिता संपन्न न होने के कारण सही समय पर नहीं कराई जा सकी है। उन्होंने बताया कि बीएसए गोंडा/ सह संयोजक मंडलीय प्रतियोगिता द्वारा जानकारी दी गई कि जिले में जनपद स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता 19 और 20 जनवरी को संपन्न कराई जा चुकी है। एडी बेसिक राम सागर पति त्रिपाठी ने बताया कि 12 और 13 फरवरी को शहर के उतरौला रोड पर स्थित जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम मे खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा इसमें जनपद स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता के प्रथम...