मुजफ्फरपुर, दिसम्बर 15 -- मुजफ्फरपुर, हिप्र। नवनियुक्त प्रमंडलीय आयुक्त हिमांशु कुमार राय ने सोमवार को पदभार ग्रहण कर लिया। इस दौरान मुजफ्फरपुर के जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन सहित प्रमंडल के विभिन्न विभागों के वरीय अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे। पदभार संभालने के बाद आयुक्त ने अधिकारियों के साथ एक परिचयात्मक बैठक की। विभागवार कार्यों की वर्तमान स्थिति, योजनाओं की प्रगति एवं लंबित मामलों की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि सभी विभाग समयबद्ध, पारदर्शी एवं समन्वय के साथ कार्य करें। आयुक्त ने कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी। विकास कार्यों को गति देने, प्रशासनिक प्रक्रियाओं में तकनीक के अधिकतम उपयोग तथा टीम वर्क की भावना को मजबूत करने पर उन्होंने विशेष जोर दिया। अधिकारियों को नियमित फील्ड व...