वाराणसी, मार्च 11 -- वाराणसी। कबीरचौरा स्थित मंडलीय अस्पताल में दो दिनों से सिटी स्कैन मशीन खराब है। इससे जांच के लिए पहुंच रहे मरीज वापस हो रहे हैं। अस्पताल में प्रतिदिन 50 से अधिक लोगों का सिटी स्कैन होता है। सिर की चोट, दुर्घटना या पेट की गंभीर चोट में आंतरिक रक्तस्राव या अंगों के नुकसान का पता लगाने के लिए यह जांच कराई जाती है। मशीन खराब होने से अब मरीज निजी अस्पताल में जांच कराने को विवश हैं। जबकि अस्पताल में यह जांच मुफ्त है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...