आजमगढ़, फरवरी 26 -- आजमगढ़, संवाददाता। मंडलीय अस्पताल में जल्द दिल के मरीजों की जांच की सुविधा मिलेगी। अस्पताल में टू-डी इको जांच मशीन उपलब्ध कराने के लिए कवायद शुरू हो गई है। यहां स्टमी केयर की सुविधा मिलने से हार्ट के मरीजों का प्राथमिक उपचार शुरू किया गया है। लखनऊ के राममनोहर लोहिया अस्पताल के डॉक्टरों की निगरानी में उपचार की सुविधा मिल रही है। जांच की सुविधा न होने से मरीजों को भटकना पड़ता है। जांच के लिए बड़े शहरों का रुख करना पड़ता था। जिससे समय और पैसे दोनों की बर्बादी होती थी। कई मरीज आर्थिक रूप से कमजोर होने के कारण समय पर जांच नहीं करा पाते थे, जिसका खामियाजा उन्हें भुगतना पड़ता था। मंडलीय अस्पताल में यह जांच सुविधा शुरू होने से ऐसे मरीजों को बड़ी राहत मिलेगी। जांच के लिए बड़े शहर नहीं जाना होगा। समय और रुपये दोनों की बचत होगी। समय से ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.