आजमगढ़, अप्रैल 5 -- आजमगढ़, संवाददाता। मंडलीय अस्पताल में अब 100 प्रकार की जांच की सुविधा मिलेगी। अबतक सिर्फ 54 प्रकार की जांचें होती थीं। इंट्रीगेटेड हेल्थ लैब का संचालन शुरू होने के बाद जांच का दायरा बढ़ाया जा रहा है। अस्पताल में भर्ती मरीजों की भी 24 घंटें जांच हो सकेगी। इमरजेंसी में आने वाले मरीजों की भी 24 घंटे जांच होगी। हेपेटाइटिस 'बी' और 'सी' की भी जांच शुरू कराई जाएगी। मंडलीय अस्पताल में इंट्रीगेटेड हेल्थ लैब शुरू होने के बाद एक ही स्थान पर सभी प्रकार की जांच सुविधा मरीजों को मिलने लगेंगी। मरीजों को अब खून, यूरिन, और अन्य बीमारियों टीबी, मलेरिया, एड्स की जांच के लिए अलग-अलग जगह नहीं भटकना पड़ेगा। 100 प्रकार की जांचें एक ही स्थान पर हो जाएंगी। लैब पूरे सप्ताह 24 घंटे संचालित होगी। आधुनिक लैब में कई जटिल रोगों की जांच शुरू कराने की त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.